• Sun. Aug 9th, 2026

व्रन्दावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के चलते दो महिला श्रद्धालुओं की बिगड़ी तबीयत

ByVijay Singhal

Aug 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर और आसपास की गलियां दर्शनार्थियों से खचाखच भरी रहीं, जिससे भक्तों को भारी परेशानी हुई। इस दौरान भीड़ के दबाव से दो महिला श्रद्धालुओं की तबीयत खराब हो गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्रज के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से आए भक्त ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को पहुंचे। विद्यापीठ चौराहा से मंदिर तक और दाऊजी तिराहा से द्वार तक लंबी कतारें लगीं थीं। श्रद्धालुओं को सौ मीटर की दूरी तय करने में पौन घंटे से अधिक का समय लगा। बच्चों को कंधों पर उठाकर भीड़ से बचाया गया, जबकि वृद्ध और महिलाओं को अधिक परेशानी हुई। मंदिर के अंदर तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों ने दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को निकास द्वार की ओर बढ़ाया। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि शनिवार के अवकाश और श्रावण मास के कारण भीड़ थी। उन्होंने रविवार को भी अत्यधिक भीड़ की आशंका जताई है। दर्शन के लिए बिहार के मधुबनी से आईं 60 वर्षीय प्रमिला देवी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें परिजन जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। उधर, पीलीभीत के टनकपुर निवासी 24 वर्षीय किरन देवी का भी स्वास्थ्य खराब हो गया। परिजन उन्हें मंदिर के समीप अति विशिष्ट मार्ग पर ले गए। स्थानीय लोगों ने मंदिर में तैनात चिकित्सक दल को बुलाया। चिकित्सक दल ने उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय के लिए भेजा। दोनों महिला श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के चिकित्सक धर्मेंद्र कुमार पूनिया ने बताया कि उन्हें पेट संबंधी परेशानी थी। पेट दर्द और दस्त के लक्षण थे। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। सुधार होने पर परिजन दोनों को अस्पताल से अपने साथ ले गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.