• Mon. Nov 9th, 2026

फरह के गांव मिर्जापुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात

Byvijay.singhal1233

Jul 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह के गांव मिर्जापुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बुखार के संदिग्ध मरीजों की जांच करने में जुटी है। स्वास्थ्य टीम ने  घरों में जाकर टीम ने बुखार, सिर दर्द व अन्य बीमारी से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर उपचार दिया।शनिवार को फरह के गांव मिर्जापुर में बुखार से पीड़ित एक आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। बालिका की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। रविवार के बाद सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मिर्जापुर के समीप गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू चौधरी ने बताया कि इस समय बुखार से काफी लोग पीड़ित हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर गांव में कैंप लगवाया है। टीम मरीजों की जांच कर उपचार कर रही है। उन्होंने बताया कि गांव में जलभराव वाले स्थान पर दवाई का छिड़काव भी कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डा. रामगोपाल ने बताया कि पूरे गांव का सर्वे कर लिया गया है। एएनएम और आशा घर घर जाकर रिपोर्ट बना रही हैं। बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लैब में भेजे गए हैं। मंगलवार दोपहर तक जांच के लिए गए आठ सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट है। कहीं भी जानकारी मिलती है तो तुरंत ही जांच के लिए चिकित्सा कर्मी तैयार हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.