पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किया उद्घाटन,
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय में मरीजों को राहत देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ चेकअप एटीएम मशीन लगाई गई है। इस हेल्थ चेकअप एटीएम मशीन का सोमवार को पूर्व ऊर्जा मंत्री और मथुरा वृंदावन से विधायक श्रीकांत शर्मा ने उद्घाटन किया। दिवाली के अवसर पर मथुरा के लोगों को सौगात देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यह मशीन लगाई है। जिला चिकित्सालय में हेल्थ चेकअप एटीएम मशीन से हीमोग्लोबिन, शुगर, ईसीजी,
ऑक्सीजन लेबल, ब्लड प्रेशर,वजन आदि की जांच की जा सकेगी।

इस मशीन के द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट 20 मिनट में मरीज को मिल जायेगी। जिसके बाद इलाज में देरी नहीं होगी। हेल्थ चैकअप एटीएम मशीन का उद्घाटन करने आए विधायक श्रीकांत शर्मा ने मशीन का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए इसे मरीजों के सुपुर्द कर दिया। इस मौके पर श्रीकांत शर्मा ने मशीन के जरिए खुद का चेकअप भी किया। जिसकी रिपोर्ट 15 से 20 मिनट में उनको मिल गई जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ बताए गए।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
