• Sat. Nov 28th, 2026

गोवर्धन में नौकरी के नाम पर ठगी में नीमगांव का प्रधान गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

May 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में थाना क्षेत्र के नीमगांव में ग्राम प्रधान व भाजपा नेता जुगल पटेल को हरियाणा पुलिस नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी के मामले में उठा ले गई। प्रधान को हालांकि 3 मई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मामले का खुलासा अब किया है। गोवर्धन थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई से इन्कार किया है। कस्बा गोवर्धन के समीप नीमगांव के प्रधान के 3 मई से गायब होने की चर्चा थी। उनका फोन भी बंद आ रहा था। पूरे मामले का पटाक्षेप हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ के थाना सदर पुलिस ने किया। पुलिस के प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह की जांच आर्थिक शाखा एवं सीआईए की टीम द्वारा की जा रही थी। इसमें 32 आरोपियों में शामिल नीमगांव के जुगल किशोर को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह राजस्थान, उत्तर प्रदेश व हरियाणा आदि प्रांतों में भर्ती के नाम पर अभ्यर्थियों से लाखों रुपये की ठगी कर चुका है। उपनिरीक्षक सारिका यादव के निर्देशन में मामले का पटाक्षेप हुआ है। पुलिस के अनुसार जुगल किशोर पर आरोप है कि वह फिंगर प्रिंट बदलवाने का काम देखता था। इस मामले में कई सरकारी कर्मचारी भी फंसे हैं। कई फिजीकल व भर्ती से जुड़ी एकेडमी के लोग भी गिरफ्तार किए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन ओमहरि बाजपेयी ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा नीमगांव प्रधान को ले जाने की जानकारी नहीं लग पाई। बाद में पता चला कि हरियाणा में कोई ठगी का मामला है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.