• Sun. May 17th, 2026

ब्रजवासियों में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर उत्साह, टीम इंडिया की जीत के लिए कई जगहों पर हवन पूजा

ByVijay Singhal

Feb 24, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा । आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के तहत दुबई में आज भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला है। इसे लेकर मथुरा के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर है। भारत की जीत की कामना को लेकर मथुरा सहित प्रदेश के विभिन्न इलाकों में पूजा-अर्चना, हवन कीर्तन किया जा रहा है। वहीं, इस मैच को देखने के लिए भी कई स्थानों पर विशेष व्यवस्था की गई है। मैच को लेकर कहीं बड़ी स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की जा रही है, तो कहीं भारत की जीत के लिए पूजा-पाठ और हवन हो रहे हैं। कई कैफे और रेस्टोरेंट में बड़ी स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गई है। कई जगहों पर स्टूडेंट्स और युवा समूह बनाकर स्टेडियम जैसा माहौल तैयार कर रहे हैं।  क्रिकेट प्रेमी आकाश  कुमार ने कहा कि पूजा से ही किसी चीज की शुरुआत होती है। आज भारत की जीत निश्चित है। बड़े मैच में न कभी पाकिस्तान जीता है न जीतेगा। एक अन्य क्रिकेट प्रेमी ने कहा कि भारत की जीत के लिए 31 बाल ब्राह्मणों द्वारा हवन पूजा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की जीत निश्चित है।  भारत माता की जय के नारों के साथ सभी ने जीत के लिए प्रार्थना की। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.