• Sun. May 17th, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़ : मथुरा में मेयर और नगर आयुक्त के बीच गिला शिकवा हुए दूर

ByVijay Singhal

Feb 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । मथुरा वृंदावन नगर निगम में महापौर और नगर आयुक्त पार्षदों के बीच लंबे समय से बना हुआ गतिरोध आज समाप्त हो गया है। नगर निगम के भूतेश्वर क्षेत्र स्थित जलकर कंपाउंड में बने नए भवन में सभी पार्षदों के बीच महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि संवाद हीनता और गलतफहमी से मेरे कारण किसी को कोई कष्ट हुआ तो मैं पूरे सदन के सामने खेद व्यक्त करता हूँ। होली के अवसर पर हमारी सनातन संस्कृति में कहा गया है कि जो भी गलत हुआ उसको दहन कर देना चाहिए। भविष्य में हम अपने सभी कर्तव्य को पूरा करते हुए मथुरा वृंदावन की जनता की उम्मीद पर खरा उतरने तथा उनकी अपेक्षा पूर्ण कार्य करने के प्रयास के संकल्प के साथ में यहां उपस्थित सभी का आभार व्यक्त करता हूं। ठाकुर जी से कामना रहेगी कि भविष्य में ऐसी परिस्थितिया पुन: पैदा ना हो।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.