• Tue. Jun 30th, 2026

परिक्रमा देकर लौट रहे हाथरस के युवक की मौत, साथी घायल

ByVijay Singhal

May 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टिव8 न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव अड़ींग में परिक्रमा देकर लौट रहे हाथरस निवासी बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। दूसरी ओर एक मई को हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। शुक्रवार को हाथरस के घंटाघर स्थित सीकनापान गली निवासी देवेश भारद्वाज उर्फ शम्मू (30) के घर उसका दोस्त रितिक पहुंचा। दोनों घर से निकले, लेकिन रास्ते में उनका गोवर्धन की परिक्रमा देने का कार्यक्रम बन गया। दोनों बाइक से गोवर्धन की परिक्रमा देने के लिए आ गए। शनिवार को वह परिक्रमा देकर हाथरस जा रहे थे, अड़ींग के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में देवेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त रितिक घायल हो गया। दूसरी ओर थाना रिफाइनरी के गांव बरारी निवासी सुंदर सिंह (30) पुत्र दिगंबर सिंह को ओल के सातरूक के पास किसी वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो अन्य प्राइवेट अस्पताल में ले गया। यहां शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.