• Tue. Jun 30th, 2026

यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, बच्ची की मौत

ByVijay Singhal

May 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। टैंटीगांव के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। कार में सवार बच्ची की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गये। यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों के अलावा सुरीर पुलिस ने कार सवार घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
बिहार के जहानाबाद जिले के थाना सकूराबाद निवासी सुशील कुमार, हाल निवासी थाना बदरपुर-दिल्ली परिजन के साथ एक शादी समारोह में भाग लेने बिहार गए थे। शुक्रवार को पत्नी डिंपल शर्मा, बेटे गौरव 12, व सौरभ 5 वर्ष, बेटी साक्षी 7 वर्ष, विनेश्वर शर्मा, अर्चना कुमारी, चंचल के साथ कार से यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा होते हुए दिल्ली लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन 77 के समीप अचानक कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े, यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों के साथ सुरीर पुलिस पहुंच गई। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसमें सवार बच्ची साक्षी 7 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल विनेशर, गौरव, सौरभ, अर्चना देवी को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव ने बताया है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारू कराया गया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.