हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन में ब्रज के प्रमुख संत और महावन स्थित रमणरेती आश्रम के पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज के आश्रम से रूठकर अचानक चले जाने की अफवाह फैल गई। इससे उनके अनुयायी चिंतित हो गए। देर शाम आश्रम प्रबंधन ने बताया कि वह चेन्नई में अनुष्ठान के लिए गए हैं। वह कब वापस आएंगे, अभी ये तिथि निश्चित नहीं है। सोमवार को अचानक शाम को अफवाह फैली कि गुरुशरणानंद दस अगस्त की दोपहर बाद एक चादर ओढ़कर पैदल ही आश्रम से निकल गए। थोड़ी देर में जगह-जगह चर्चा होने लगी कि आश्रम में कोई विवाद हुआ और उसके बाद महाराज जी बिना किसी को बताए आश्रम से निकल गए। काफी अनुयायी आश्रम पहुंचे, लेकिन वह महाराज जी नहीं मिले, इससे चर्चाओं को और बल मिला। सोमवार देर शाम आश्रम के संत कार्ष्णि गोविंदानंद महाराज ने बताया कि गुरुशरणानंद महाराज सावन व नवरात्रि में अनुष्ठान करने एकांत स्थान पर जाते हैं। इस बार महाराज जी अनुष्ठान के लिए चेन्नई में हैं। उनके साथ आश्रम के लोग भी हैं। वह चेन्नई से आश्रम कब वापस आएंगे, अभी ये तय नहीं किया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
