• Sat. May 9th, 2026

एकादशी-रक्षाबंधन तक गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में आयोजन

ByVijay Singhal

Aug 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन ब्रज मंडल में प्रभु को रिझाने के लिए भक्त विशेष आयोजन कर उत्सव मनाते हैं। इसलिए ब्रजभूमि को नित्य उत्सव भूमि भी कहा जाता है। सावन के महीने में गिरिराजजी अपने भक्तों को पांच दिन विभिन्न घटाओं में दर्शन होंगे। एकादशी के दिन गुरुवार से रक्षाबंधन तक दानघाटी मंदिर में पांच दिन तक घटा दर्शन का आयोजन किया जाएगा। सेवायत मथुरा दास कौशिक लाला पंडित ने बताया गोवर्धन महाराज के शृंगार के लिए घटाएं सजाई जाएंगी। गिरिराजजी के साथ मंदिर परिसर भी एक ही रंग में रंगा होगा। रंग विशेष के पर्दे, पोशाक, जेवरात के साथ ठोड़ी पर सजा लाल रंग का हीरा प्रभु की झांकी को एकटक निहारने पर मजबूर करेगा। गिरिराजजी के अद्वितीय शृंगार के लिए जेवरात का प्रयोग कर झांकी को अद्भुत बनाने का प्रयास किया जाता है। घटाओं के शृंगार में एकादशी को हरे रंग की तो पूर्णिमा को सफेद रंग की घटाएं सजाई जाएंगी। विभिन्न प्रजातियों के पुष्पों से प्रभु का शृंगार और उनके स्थल को खूबसूरती दी जाएगी। हालांकि सावन महीना होने के कारण हरियाली का प्रयोग रोजाना किया जाएगा। सेवायत मथुरा दास कौशिक ने बताया विशेष श्रंगार में पांच चुनिंदा हरा, केशरिया, लाल, सफेद और काला रंग का प्रयोग किया जाता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.