• Sat. Oct 31st, 2026

व्रन्दावन में गुरु का हुआ अभिनंदन, शिष्य की चादरपोशी

Byvijay.singhal1233

Apr 13, 2025
Spread the love
मथुरा। वृंदावन में सनातन धर्म की पताका को वैश्विक स्तर पर ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले जगतगुरु रामानंदाचार्य श्री रामभद्राचार्य के सम्मान में शनिवार को छत्तीसगढ़ कुंज में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध भजन गायक चित्र-विचित्र महाराज द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों से हुआ। इसके पश्चात उपस्थित संतों एवं महंतों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए जगतगुरु रामभद्राचार्य के कार्यों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। समारोह के दौरान महंत गोपीकृष्ण दास द्वारा जगतगुरु श्रीरामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास को विधिपूर्वक चादर ओढ़ाकर छत्तीसगढ़ कुंज के महंत पद की गरिमा सौंपी गई।चतु:संप्रदाय तथा तीनों अनि अखाड़ों के प्रमुख तीर्थ पुरोहितों शरद बिहारी, सुभाष गौड़, गिरधर गोपाल और मयंक महाराज द्वारा चादरपोशी की रस्म को संपन्न कराया गया। संचालन एडवोकेट विवेक उपाध्याय एवं मृदुल कांत शास्त्री ने किया। इस दौरान अयोध्या हनुमानगढ़ी के श्रीमहंत धर्मदास महाराज, महंत गौरी शंकर महाराज, राजेंद्र दास महाराज (मलूक पीठ), विजय कौशल महाराज, साध्वी ऋतंभरा, सुतीक्ष्ण दास महाराज, कृष्णचंद्र ठाकुर, हेमकांत शरण महाराज, किशोरी शरण महाराज, अनिरुद्धाचार्य महाराज, कौशिक महाराज, प्रकाशानंदपुरी, श्यामसुंदर गौतम सहित जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय आदि मौजूद थे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.