• Sat. May 16th, 2026

गुप्ताजी नगर निगम’ के नाम से लगाते थे व्यापारियों को चपत, मुठभेड़ में पकड़े अंतरराज्यीय बदमाशों ने बताई जुर्म की कहानी

ByVijay Singhal

Feb 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान के व्यापारियों से रुपये ऐंठने वाले टटलू गिरोह के चार अंतरराज्यीय बदमाशों को कोतवाली और एसओजी टीम में रविवार देर रात 12 बजे माल गोदाम रोड से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से व्यापारियों से ठगे गए 1.70 लाख रुपये, तीन तमंचे, छह कारतूस व एक कार बरामद की है। घायल बदमाशोंं को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चारोंं बदमाश हरियाणा के रहने वाले हैं।एसपी सिटी डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि प्रिंस अदलखा उर्फ मुच्छी निवासी राजीव नगर थाना सेक्टर-14 जिला गुरुग्राम, राजकुमार निवासी मदनपुरी थाना न्यू कॉलोनी जिला गुरुग्राम, राजेश कुमार उर्फ राजू निवासी हीरा नगर थाना शिवाजी नगर जिला गुरुग्राम और विजय कुमार निवासी मॉर्डन टाउन थाना सिटी जिला गुरुग्राम को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। पैर में गोली लगने से बदमाश प्रिंस, राजकुमार और विजय कुमार घायल हो गए हैं। पूछताछ में शातिरों ने बताया कि प्रत्येक घटना के लिए अलग से मोबाइल व फर्जी पते पर सिम कार्ड खरीद कर ट्रू कॉलर पर गुप्ता जी नगर निगम का नाम सेव कर अलग-अलग जिलों में नगर निगम कार्यालय पर जाकर गूगल से प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान, मिठाई की दुकान, कोल्ड ड्रिंक सप्लायर्स के मोबाइल नंबर सर्च करके नगर निगम के गुप्ता जी नगर निगम अधिकारी बनकर वार्ता करते हैं।बदमाशों ने बताया कि जब्त किया गया घी, रिफाइंड, कोल्ड ड्रिंक सस्ते दाम पर बेचने का लालच देकर डीलिंग करके नगर निगम कार्यालय पर व्यापारी को बुलाकर अपना गलत नाम बता कर गुमराह करके लाखों रुपये अपने एक साथी के हाथों लेकर व्यापारी को रसीद व गेट पास पर्ची कटवा कर घी, रिफाइंड, कोल्ड डिंक देने की कहकर रुपये लेकर निकल जाते हैं।एक घटना करके फर्जी पते पर ली गई सिम कार्ड व मोबाइल को तोड़कर फेंक देते हैं। बदमाशों ने 31 जनवरी 2025 को मथुरा में एक प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार से 1.87 लाख व 13 दिसंबर 2024 को कोल्डड्रिंक थोक सप्लायर्स के साथ 86 हजार रुपये की धोखाधड़ी करके रुपये लेकर भाग गए थे। बदमाशों ने बताया उन्होंने मथुरा के साथ गौतमबुद्ध नगर, हापुड, कानपुर, दिल्ली, मानेसर गुरुग्राम, फरीदाबाद हरियाणा व देहरादून आदि स्थानों पर इसी प्रकार से प्रतिष्ठित व्यापारियों के साथ घटनाएं की हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.