• Sun. Nov 8th, 2026

ठेकेदारी को समाप्त कर सफाईकर्मियों को अस्थायी रूप से रखे सरकार

Byvijay.singhal1233

Jun 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक में ठेकेदारी को समाप्त कर सफाईकर्मियों को अस्थायी रूप से रखे जाने का प्रस्ताव पास किया गया है। ताकि सफाई कर्मियों को समान कार्य समान वेतन का अधिकार मिल सके। बैठक में प्रस्ताव वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता एवं मुख्य सलाहकार एडवोकेट सुभाष गोस्वामी की ओर से पेश किया गया इसे सर्वसम्मति से पास किया गया है। साथ ही यूपी सरकार से वर्षों से संचालित गैरकानूनी ठेकेदारी को एक माह के अंदर समाप्त करने का आह्वान किया है। सरकार से अस्थायी सफाई कर्मचारियों के लिए नए पदों को सृजन करने की मांग की है। प्रांतीय अध्यक्ष महेश काजू, अश्वनी कुमार, सतीश कुमार, गणेश प्रसाद, आरसी वाल्मीकि, बृजलाल भारती, ममता, धर्मेंद्र कुमार आदि माैजूद थे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.