• Thu. Jul 2nd, 2026

गोवर्धन पुलिस ने आधा दर्जन साइबर अपराधी किये गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jun 24, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा पहचान वाला बनकर बैंक खातों से ऑनलाइन ठगी करने वाले 06 साइबर अपराधियों को 06 अदद मोबाइल फोन, 08 अदद फर्जी आधार कार्ड व 10,000 रूपये नगद के साथ किया गिरफ्तार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम व साइबर अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी गोवर्धन के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन मय पुलिस टीम द्वारा दौलतपुर मन्दिर के पास से दिनांक 23.06.2023 को साइबर अपराध करते हुए छह साइबर अपराधियों को मोबाइल फोन व नगदी व फर्जी आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारशुदा साइबर अपराधियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर चालान मा0 न्याया0 किया जा रहा है। अपराध कारित करने का तरीका- साइबर अपराधीगण द्वारा फर्जी आधार कार्ड स्वयं तैयार कर, फर्जी पहचान पत्र से सिम असम, बिहार, झारखण्ड आदि से निकलवाकर तथा फर्जी बैंक एकाउन्ट खुलवाकर तथा ट्रू-कॉलर, फेसबुक से अज्ञात नम्बरों पर फर्जी सिम से कॉल कर व फेसबुक आदि सोशल साइटस से जानकारी हासिल कर जान पहचान वाला बनकर उनके व्हाट्सएप व मो0नं0 पर कॉल कर उनको झांसे में लेकर अवैध रूप से उनके खाते से QR Code & UPI आईडी के माध्यम से अपने फर्जी खातों में पैसा डलवाकर धोखा धडी से ठगे गये रूपयो को आपस में बाट लेते हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.