• Fri. Jul 17th, 2026

साड़ी फैक्ट्री में आग लगने सेलाखों का सामान जला, 4 दमकल गाड़ियों ने 2 घंटे में काबू पाया

ByVijay Singhal

Jul 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। देवीपुरा क्षेत्र स्थित एक साड़ी फैक्टरी में  तड़के आग लग गई। अग्निशमन की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटना में लाखों रुपये का सामान जल गया। फिलहाल अग्निशमन विभाग नुकसान का आंकलन कर रहा है। पुलिस के अनुसार, बाटी रोड पर देवीपुरा क्षेत्र में अखिलेश अग्रवाल की राम रसिया नाम से टैक्सटाइल की फैक्टरी है। बुधवार शाम को कार्य समाप्त करके सभी कर्मचारी अपने-अपने घर चले गए। बृहस्पतिवार तड़के फैक्टरी से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फैक्टरी संचालक के अनुसार आग से तैयार साड़ियों का स्टॉक, कपड़ा, मशीनों का कुछ हिस्सा और अन्य सामान जल गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। अग्निशमन अधिकारी अरुण सिंह का कहना है नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.