हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर की छात्राओं ने पिछले दिनों अमृतसर में आयोजित हुए हॉकी मैच में प्रतिभाग किया, जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। आयोजकों द्वारा विजेता टीम की खिलाड़ियों को मेडल व शील्ड प्रदान की गई। उधर, विद्यालय पहुंचीं खिलाड़ियों को प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन सुरेश सिंह ने किया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत किया गया। चेयरमैन सुरेश सिंह ने कहा कि हमारी बेटियों ने साबित कर दिया है कि यदि अवसर और मार्गदर्शन मिले तो ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा सकती हैं। यह जीत केवल एक मेडल नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण की मिसाल है। प्राचार्य रामबाबू ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इस मौके पर प्रबंध निदेशक गौरव सिंह, प्रबंधक प्रहलाद सिंह, वीरपाल सिंह, जीएस सतानंद शर्मा, रामबाबू, शिक्षा प्रभारी एसवी सिंह, सुरेंद्र सिंह, कॉर्डिनेटर विपिन सिंह, हॉकी प्रशिक्षक सुमन, हैप्पी सिंह, एनसीसी प्रभारी गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
