हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट थाना के अंतर्गत वंशीवट दर्शन करने गयी पटना की युवती का पर्स चोरी हो गया। पीड़िता की तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरी करने वालों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल तलाश कर रही है। पटना, थाना दानापुर, बिहार निवासी नताशा टिबरेवाल ने थाने में तहरीर दी। इसके माध्यम से पुलिस को अवगत कराया कि वह 26 अप्रैल की शाम साढ़े चार बजे वंशीवट, मांट दर्शन करने गयी थी। उसने अपने दो बैग वंशीवट स्थित पेड़ के समीप सीढ़ियों पर रखकर पेड़ की परिक्रमा लगाने लगी तभी पीछे से कोई उसके बैग चोरी कर ले गया। सफेद रंग के बैग में आई फोन, चार हजार रुपये, बैंक के कार्ड, एयरपौड समेत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गये।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
