• Sun. Nov 29th, 2026

हाइवे क्षेत्र से देवीपुरा की युवती गायब, तलाशने की मांग

Byvijay.singhal1233

May 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाइवे के अंतर्गत गांव देवीपुरा निवासी युवती के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने बताया कि एक अंजान नंबर से फोन करके बेटी ने बेचने की बात बतायी है। भूतपूर्व सैनिकों के साथ शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे परिजनों ने बेटी की तलाश करने की मांग की है। गांव देवीपुरा निवासी महिला ने बताया कि 18 अप्रैल दोपहर 12 बजे उसकी बेटी दुकान पर सामान लेने गई थी। काफी देर तक उसके वापस न आने पर चिंता हुई तो उसकी सभी जगह तलाश की लेकिन कहीं पता न चल सका। 23 अप्रैल को अंजान नंबर से बेटी ने फोन कर कहा कि उसे बचा लें। वरना या तो उसे बेच देंगे या जान से मार देंगे। शनिवार को भूतपूर्व सैनिकों के प्रतिनिधि मंडल के साथ परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पहुंच न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता की मां ने मुकदमा दर्ज कर बेटी की बरामदगी, धमकी देने वाले नंबर की जांच कराकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.