• Wed. Apr 29th, 2026

व्रन्दावन में बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत की पुत्री ने मांगा सेवाधिकार

ByVijay Singhal

Sep 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के शयनभोग सेवायत की पुत्री ने लड़कियों को भी लड़कों की तरह से मंदिर में सेवा का अधिकार दिए जाने की मांग की है। उक्त मामले पर नगर में चर्चाओं के दौर जारी हैं। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के शयनभोग सेवाधिकारी स्व. श्रीवल्लभ गोस्वामी की सुपुत्री अनुराधा गोस्वामी ने शुक्रवार को फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के गोस्वामी परिवार की लड़कियों को भी सेवा का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने लिखा है कि जब बहू बनकर आने वाली दूसरे के घर की बेटी अंदर जा सकती है तो बेटी तो अपनी है। बेटा-बेटी में क्या फर्क, कितने लोग सहमत है कृपया अपनी राय दें। जिसका कोई नहीं वह कहां जाए मंदिर से बहन-बेटियों को हक मिलना चाहिए उनका भी पूर्ण अधिकार है। सोशल मीडिया पर वर्तमान दौर में उक्त मामला नगर में अच्छी खासी चर्चा बटोर रहा है। इस पर लोक लाइक व कमेंट भी कर रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.