हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। परिजनों को बात रास नहीं आई तो लड़का-लड़की को भगा ले गया। अब युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी की मथुरा के चौबिया पाड़ा निवासी युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। दोनों की बातें आगे बढ़ने लगीं। इसकी भनक लड़की के पिता को हो गई। उसने बात न करने को मना किया। तीन जुलाई की सुबह घर पर लड़की नहीं मिली। घर में रखे 12 हजार रुपये और मोबाइल भी गायब था। पिता ने कोतवाली में युवक पर पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
