• Sun. Nov 29th, 2026

बदनामी के डर से किशोरी ने सरोवर में कूदकर जान देने की कोशिश की

Byvijay.singhal1233

Jul 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में तीन दिन पूर्व समुदाय विशेष के युवकों के साथ पकड़े जाने से आहत किशोरी ने रत्नागर सरोवर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते उसे बचा लिया। बुधवार को अचानक एक किशोरी ने सैनी मोहल्ला स्थित रत्नागर सरोवर में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वहां मौजूद लोगों ने किशोरी को छलांग लगाते देख लिया और सरोवर में कूद गए। जैसे-तैसे किशोरी को सरोवर से बाहर निकला। इसकी जानकारी वहां मौजूद लोगों ने किशोरी के परिजनों को दी और वह उसे ले गए। बताते चलें कि तीन किशोरियों को फुसलाकर ले जा रहे समुदाय विशेष के युवकों को पकड़कर लोगों ने उनकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों का चालान कर दिया। बुधवार को एक किशोरी ने बदनामी से क्षुब्ध होकर यह कदम उठाया।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.