• Wed. Nov 11th, 2026

पुलिस की गाड़ी से नकली ईडी अधिकारी कूदकर की जान देने की कोशिश, भेजा गया जेल

Byvijay.singhal1233

Nov 11, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। दो वर्ष से खुद को प्रवर्तन निदेशालय का अधिकारी बताकर अफसरों पर रौब गांठने के आरोपित सचिन शर्मा ने पुलिस वाहन से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह देख पुलिस के होश उड़ गए और घेराबंदी कर तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपित के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया। पिता के बैंक खाते में 32 लाख रुपये मिले हैं। यह रकम आरोपित ने ठगी से अर्जित बताई है। पुलिस अब दोनों के खिलाफ गैंग्स्टर की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। वहीं स्वजन मकान पर ताला लगाकर फरार हो गए है। फरह थाना क्षेत्र के दीनदयाल धाम स्थित नगला बर का रहने वाला सचिन शर्मा करीब दो वर्ष से ईडी अधिकारी बनकर जिले के अधिकारियों पर रौब जमा रहा था। सोमवार दोपहर वह सीओ रिफाइनरी कार्यालय पहुंचा। सीओ ने शक होने पर सचिन से ईडी अधिकारी होने का साक्ष्य मांगा तो वह सकपका गया। लखनऊ ईडी मुख्यालय से उसके फर्जी होने की पुष्टि होने पर उसे कार समेत गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में आरोपित सचिन ने अपने पिता सुरेश शर्मा की भूमिका को लेकर भी पुलिस को जानकारी दी। बताया कि उसके पिता ने उससे कहा था कि नौकरी करके क्या करेगा, कुछ ऐसा बड़ा काम करो, जिससे आराम से बैठकर खाया जा सके। उसने बताया, लोगों से ठगी की रकम पिता के खाते में मंगवाता था। पुलिस ने जांच की तो पिता के बैंक खाते में 32 लाख रुपये मिले। सचिन ने पुलिस को बताया कि यह रकम दो लोगों से ठगी से हासिल की गई थी।इसके बाद पुलिस ने पिता सुरेश शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार दोपहर दो बजे पुलिस आरोपित सचिन को चिकित्सीय परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रही थी। बताते हैं बाद रेलवे पुल पर आरोपित ने पुलिसकर्मियों से कहा कि अब सब खत्म हो गया। ऐसे में अब जी कर क्या करेगा। इतना कहकर उसने पुलिस वाहन से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। अचानक हुई इस घटना से पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया और उसकी निगरानी बढ़ा दी। आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपित के पिता से पूछताछ कर रही है। बुधवार को उसे भी जेल भेजा गया। सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ गैंग्स्टर की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद इनकी संपत्ती कुर्क कराई जाएगी। फिलहाल अभी जानकारी जुटाई जा रही है कि शातिरों ने किन-किन लोगों से ठगी कर कितने रुपये का लेन-देन किया है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.