• Sat. Jul 4th, 2026

वेटरनेरी विवि में पढ़ेंगे विदेशी छात्र

ByVijay Singhal

Jul 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 तुवि न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा स्थित वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में अब विदेशी छात्र भी पढ़ते नजर आएंगे। यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी ने इसके लिए विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ अनुबंध किया है। अब तक इस अनुबंध के तहत वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के 55 छात्र-छात्राएं विदेशी विश्वविद्यालयों में एक माह के प्रशिक्षण के लिए गए हैं। निकट भविष्य में इसी प्रक्रिया के तहत विदेशी छात्र यहां अध्ययन और शोध की तकनीकी से रूबरू होने आएंगे। नई शिक्षा नीति के तहत उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान ने अमेरिका सहित विभिन्न देशों के साथ छात्र-छात्राओं के प्रशिक्षण के लिए अनुबंध किया है। इस अनुबंध के तहत मथुरा के 55 छात्र-छात्राएं विदेशी विश्वविद्यालयों में एक-एक माह के प्रशिक्षण के लिए गए हैं। इसका उद्देश्य यहां के छात्रों को विदेशी विश्वविद्यालयों में शिक्षा और शोध के स्तर से अवगत कराने के साथ वहां के भौतिक और सांस्कृतिक वातावरण से रूबरू कराना है।
ये सभी छात्र-छात्राएं बीवीएससी एंड एएच डिग्री प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण के लिए गए हैं। अब इसी प्रक्रिया के तहत विदेशी छात्रों को भी मथुरा स्थित विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण कराया जाना है। कॉलेज ऑफ वेटरनेरी सांइस के डीन डॉ. पीके शुक्ला ने बताया कि मथुरा के छात्र विदेशों में प्रशिक्षण के लिए गए हैं। यही प्रक्रिया विदेशी छात्रों के लिए यह विश्वविद्यालय भी अपनाएगा। इसके लिए कई विश्वविद्यालयों के साथ अनुबंध भी किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.