• Sun. Nov 8th, 2026

5 वर्ष से हिंदू नाम से रेस्टोरेंट चला रहा था भूरा खान, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

Byvijay.singhal1233

Jun 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तीर्थ स्थल बरसाना में शौचालय के गंदे पानी से भोजनालय के बर्तन साफ कर उसमें श्रद्धालुओं को खाना परोसने के मामले में गिरफ्तार भोजनालय संचालक भूरा खान रविवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भोजनालय से पनीर का नमूना लिया है। इसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग कार्रवाई करेगा। इंटरनेट मीडिया पर कई दिनों से एक भोजनालय का वीडियो प्रसारित हो रहा था, जिसमें एक लड़का शौचालय में बैठकर भोजन की थाली को गंदे पानी से साफ कर रहा था। प्रसारित वीडियो को संज्ञान में लेते हुए शनिवार को पुलिस ने गोवर्धन रोड पर स्थित बीके ब्रजवासी फैमिली रेस्टोरेंट को बंद कराया। वहीं उसके संचालक भूरा खान निवासी शेरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान श्रम विभाग की टीम बुलाकर कार्रवाई कराते हुए एक नाबालिग को मुक्त कराया गया। रविवार को पुलिस ने भोजनालय संचालक भूरा खान को जेल भेज दिया। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भी भोजनालय से पनीर का नमूना लिया है। प्रभारी निरीक्षक राजकमल सिंह ने बताया भूरा खान गोवर्धन रोड पर बीके बृजवासी फैमिली रेस्टोरेंट के नाम से भोजनालय चला रहा था। भोजनालय का एक वीडियो देखा गया, जिसमें एक लड़का शौचालय में बैठकर गंदे पानी से बर्तन साफ कर रहा था। कार्रवाई करते हुए भोजनालय को बंद करा दिया। वहीं संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त डीपी सिंह ने बताया, पनीर का सैंपल लिया है, जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। पंडित बाबा ने कहा कि राधा की नगरी में धर्म बदलकर भोजनालय चलाने वाले ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। वहीं सबसे हैरानी की बात तो यह है क्योंकि विशेष समुदाय के लोग हिंदुओं के आस्था के साथ खिलवाड़ करते है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.