• Fri. Nov 27th, 2026

खाद्य सुरक्षा की टीम ने एनर्जी ड्रिंक समेत आठ नमूने लिए

Byvijay.singhal1233

May 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सिंथेटिक दूध का टैंकर पकड़े जाने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। टीम ने कई जगहों से विभिन्न पदार्थों के आठ नमूने लिए हैं। साथ ही मिलावट के प्रति चेतावनी नोटिस देकर नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह ने बताया है कि आजमपुर क्षेत्र से कार्बोनेटेड वाटर का एक नमूना, वृंदावन क्षेत्र में प्रेम मंदिर के सामने से पेड़ा व दलिया का एक-एक नमूना एवं एनर्जी ड्रिंक कैफीनेटेड कार्बोनेटेड वाटर कोला किक का एक-एक नमूना लिया है। इस दौरान टीम ने आठ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। उन्होंने बताया है कि जांच रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। दलवीर सिंह, भरत सिंह, जितेंद्र सिंह, रीना शर्मा एवं मोहर सिंह कुशवाह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.