• Tue. Jun 2nd, 2026

गोवर्धन में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर ओर रहा जाम

ByVijay Singhal

Jun 1, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में  गिरिराज परिक्रमा लगाने को देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार शाम से लेकर रविवार सुबह 9 बजे तक 21 किलोमीटर में मानव श्रृंखला बनी रही। सुबह 10 बजे के बाद परिक्रमा से भीड़ का दबाव धीरे-धीरे कम हुआ। इस दौरान गिरिराज महाराज के जयकारों से पूरा परिक्रमा मार्ग गूंजता रहा। पहली बार अधिक मास की पूर्णिमा पर गिरिराज नगरी में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ी। भीड़ के दवाब में गोवर्धन की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे हर मार्ग पर जाम लगा रहा। अधिक मास शुरू होने से पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने गोवर्धन की यातायात व्यवस्था को लेकर कई बैठकें की थीं और एक ट्रैफिक प्लान तैयार करने का दावा किया था। परंतु, यह योजना जमीनी स्तर पर विफल साबित हुई। परिक्रमा मार्ग और मुख्य चौराहों पर घंटों लंबा जाम लग रहा। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का आरोप है कि अधिकारियों ने जमीनी व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं दिया। इसका परिणाम यह हुआ कि चिलचिलाती धूप में श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। मथुरा के गोवर्धन चौराहे से लेकर गोवर्धन तक पूरी रात वाहन रेंग-रेंग कर गुजरते रहे। परिक्रमा मार्ग में चप्पा-चप्पा श्रद्धालुओं से अटा हुआ था। दानघाटी के मुख्य बाजार में सिर्फ लोगों की भीड़ नजर आ रही थी। लोग एक-दूसरे से सट कर चलने को मजबूर थे, जबकि मानसी गंगा पर भी पांव रखने तक की जगह नहीं थी। हाल, ये था कि श्रद्धालुओं को वाहन तक नहीं मिल रहे थे। मथुरा-गोवर्धन, सौंख-गोवर्धन, राधाकुंड-गोवर्धन मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार नजर आ रही थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.