हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में अधिकमास के दौरान गोवर्धन की परिक्रमा लगाकर बाइक से घर लौट रहे चाचा-भतीजे की हादसे में मौत हो गई। छाता-शेरगढ़ मार्ग पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे अन्य वाहनों ने उन्हें रौंद दिया, दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, शेरगढ़ थाना क्षेत्र के फौजुआला गांव निवासी अरुण कुमार (31) पुत्र कुंवरपाल सुबह करीब 5 बजे अपने चाचा टेकचंद गौतम (30) पुत्र मनोहरलाल के साथ गोवर्धन की परिक्रमा लगाकर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। छाता शेरगढ़ रोड पर कोकाकोला कंपनी के पास पीछे से आए किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे। इसके बाद सड़क से गुजर रहे अन्य वाहनों ने भी उन्हें कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही छाता पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने मृतकों के पास मिले दस्तावेज और बाइक नंबर के आधार पर उनके परिजन को हादसे की सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी उमेश त्रिपाठी ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
