• Thu. Jul 9th, 2026

बाजना में खेत पर जा रहे किसान परिवार पर हमला, पांच घायल

ByVijay Singhal

Jul 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र में बाजना पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव पारसौली में खेत पर जा रहे किसान परिवार पर आधा दर्जन दबंगों ने हमला कर दिया। मारपीट में किसान समेत परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि घटना को तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने न तो प्राथमिकी दर्ज की और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की है।

घटना 5 जुलाई की शाम करीब साढ़े चार बजे की बताई गई है। किसान राजकुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे छह लोगों ने उन पर लाठी-डंडों और सरिया से हमला बोल दिया। हमले में राजकुमार, उनकी पत्नी शैलेश देवी, बेटी रानी, पुत्र लवकुश और लवकुश का दोस्त पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी नौहझील थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। मेडिकल जांच में राजकुमार के सिर, हाथ में फ्रैक्चर और कूल्हे में गंभीर चोट, शैलेश देवी की रीढ़ की हड्डी व कंधे में फ्रैक्चर, रानी के घुटने में चोट, लवकुश के हाथ में चोट और पुष्पेंद्र के हाथ में फ्रैक्चर पाया गया। इसके बाद राजकुमार, शैलेश देवी और पुष्पेंद्र को जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया। पीड़ित ने छह नामजदों के खिलाफ नौहझील पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि तीन दिन बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.