• Sat. Nov 28th, 2026

वृंदावन से गोकुल तक बनेंगे पांच क्रूज स्टेशन, जल मार्ग से परिवहन होगा आसान

Byvijay.singhal1233

Jun 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में यमुना नदी में जल परिवहन की चल रही हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा तैयार योजना पर कार्यदायी संस्था जलनिगम की सीएनडीएस द्वारा नगर के चार घाट सहित पांच घाटों पर क्रूज स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। क्रूज स्टेशन बनने पर भविष्य में यमुना नदी में चलने वाले क्रूज, स्पीड बोट चलने से देश-विदेश से आने वाले यात्री जल मार्ग से परिवहन कर सकेंगे।

वृंदावन से मथुरा होते हुए गोकुल तक जल परिवहन के लिए यमुना किनारे पांच स्टेशन बनाए जा रहे हैं। जल निगम की सीएनडीएस शाखा द्वारा बनाए जा रहे स्टेशनों में चार स्टेशन वृंदावन में बनाए जा रहे हैं, जो कि जुगलघाट, केसी घाट, देवराह बाबा घाट, मांट घाट मथुरा में बंगाली घाट पर जल परिवहन के लिए स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इन सभी स्टेशनों पर टिकट काउंटर, 40 वाहनों के खड़े करने की क्षमता वाली पार्किंग, टाॅयलेट एवं वेटिंग हॉल का निर्माण किया जाएगा। यहां से श्रद्धालुओं को वृंदावन से मथुरा होते हुए गोकुल तक यमुना में जलयात्रा करने के लिए टिकट मिल सकेगा। क्रूज एवं बोट का इंतजार करने के लिए वेटिंग रूम में ठहर सकेंगे। स्टेशनों का निर्माण लगभग पांच करोड़ की लागत से किया जाएगा। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सभी क्रूज स्टेशनों पर विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। प्रत्येक स्टेशन पर ये सुविधाएं मिलेंगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.