हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में आज प्रातः काल 8:25 से 8:40 बजे के बीच इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, उनकी पत्नी, रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह सिरोही, उनकी पत्नी, जिला जज विकास कुमार, उनकी पत्नी और आगरा के जिला जज मलिक ने ठाकुर द्वारकाधीश महाराज के भव्य दर्शन किए गए और उनका आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 डॉक्टर वागीश कुमार जी महाराज तृतीय पीठाधीश्वर द्वारा मुख्य न्यायाधीश महोदय को प्रभु का आशीर्वाद प्रदान किया गया। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी (एडवोकेट) ने भंसाली को मंदिर के इतिहास व पूजा-सेवा पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इससे पूर्व, मंदिर के आचार्य सहदेव कृष्ण चतुर्वेदी द्वारा सर्वप्रथम स्वस्तिवाचन कर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात वीआईपी (VIP) रूम में उन्हें दुपट्टा, प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। दर्शन करने के पश्चात चीफ जस्टिस ऑफ यूपी ने विजिटर बुक में लिखा दर्शन करने के बाद मुझे आनंद की अनुभूति हुई।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
