• Mon. Jul 27th, 2026

वन जंगल में लकड़ी काटने की योजना बनाते पांच दबोचे, तमंचा व ट्रैक्टर-ट्राली

ByVijay Singhal

Jul 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट थाना पुलिस और वन विभाग की टीम ने अवैध रूप वन जंगल से लकड़ी काटने की योजना बनाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। टीम ने इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, कटाई के औजार, शीशम की लकड़ी समेत ट्रैक्टर-ट्राली व बाइक बरामद की। ​प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि रविवार तड़के उप निरीक्षक हरेन्द्र कुमार पुलिस और वन विभाग के वनरक्षक मुनेश कुमार, वीरेंद्र व ज्वाला प्रसाद) के साथ संयुक्त रूप से वन जंगल से लकडियां काटने वालों की तलाश में क्षेत्र में गश्त पर थे। संयुक्त टीम ने सूचना पर गांव नसीटी नहर स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास लकडियां काटने की योजना बनाने के आरोप में घेराबंदी कर रामराज, संदीप और सूरज उर्फ डल्ला को दबोच लिया। ​पुलिस ने पूछताछ और निशानदेही के आधार पर राया थाना क्षेत्र से गिरोह के दो अन्य साथी मानवेन्द्र उर्फ मोनू और राजेन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से असलाह,पेड काटने का सामान, ट्रैक्टर ट्रोली आदि बरामद की। इस दौरान मौके से भागे साथी छोटू निवासी बाद, रिफाइनरी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
7455095736
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.