हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर वेटरनरी विवि में मत्स्य पालन के उन्नत एवं वैज्ञानिक तरीकों के गुर सिखाए गए। साथ ही कहा गया कि इससे रोजगार प्राप्ति की अपार संभावनाएं होंगी। इस मौके पर चार उत्कृष्ट मत्स्य पालकों को सम्मानित भी किया गया। विवि में 9-10 जुलाई तक राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस मनाया गया। इस दाैरान मत्स्य पालन से संबंधित तकनीकी प्रदर्शनी भी लगाई गईं। इस दौरान कुलपति प्रो. अरुण कुमार मदान, आगरा मंडल के उप निदेशक डॉ. हरेंद्र प्रसाद, मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. नित्यानंद पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
