• Wed. Nov 4th, 2026

मकान मालिक और किराएदार पर फायरिंग, बाल-बाल बचे दोनों, मासूम के छूकर निकल गई गोली

Byvijay.singhal1233

Jul 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को बाइक सवार बदमाशों ने किराएदार पर फायरिंग कर दी। वारदात में उनकी बाल-बाल जान बची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से तीन से चार कारतूस के खोखा बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना मंडी चौकी क्षेत्र शिवपुरी की है। शुक्रवार रात को मकान मालिक और किराएदार आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे। इसके बाद गोली चलाने लगे। गोलियों की आवाज सुनकर गांव में दहशत मच गई।  बदमाशों ने मकान मालिक सूरजभान और उनके किराएदार पर गोलियां चला दीं। 2-3 राउंड की फायरिंग में एक गोली किराएदार की गोद में बैठे ढाई साल के बच्चे को छूकर निकल गई। हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष से शिकायत ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.