• Wed. Nov 4th, 2026

व्रन्दावन मेंपरिक्रमा पथ पर खड़ी बस में लगी आग

Byvijay.singhal1233

Nov 3, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में परिक्रमा मार्ग पर खड़ी बस में आग लग गई। यहां हजारों श्रद्धालु अक्षय नवमी की परिक्रमा कर रहे थे। आग लगने के बाद परिक्रमा रोक दी गई। अग्निकांड के वक्त बस में कोई सवारी नहीं थी। बस का ड्राइवर नहाने के लिए गया था। ऐसा माना जा रहा है कि बस में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। हिमाचल प्रदेश के सुंदर नगर से 50 श्रद्धालुओं का एक ग्रुप सोमवार को मथुरा वृंदावन दर्शन के लिए आया हुआ था। श्रद्धालु एक धर्मशाला में रुक गए। जबकि बस को पास में ही परिक्रमा मार्ग में खड़ा कर दिया गया। परिक्रमा मार्ग में खड़ी बस में बुधवार को अचानक आग लग गई। अक्षय नवमी पर्व पर वृंदावन,मथुरा और गरुड़ गोविंद की 14 कोस की परिक्रमा लगती है। इस पर्व को लेकर वृंदावन में बाहरी वाहनों की नो एंट्री थी। लेकिन रात में यह बस किस तरह शहर में आ गई और परिक्रमा मार्ग में जा कर खड़ी हो गई इसको लेकर पुलिस की कार्य शैली पर सवाल खड़े होने लगे। अक्षय नवमी पर्व पर लग रही परिक्रमा के कारण शहर के बाहरी रास्तों पर जाम लगा हुआ है। यातायात पुलिस के बेतरतीब प्लान के कारण आपात काल में शहर में घुसना या निकलना समस्या बन गया है। यही वजह रही कि दमकल की गाड़ी को पहुंचने में भी डेढ़ से दो घंटे लग गए।
वृंदावन तीर्थ स्थली है,यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते है। श्रद्धालु और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर फायर स्टेशन खोलने की मांग की जा रही है। लेकिन इसके लिए कहीं जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई। चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद शर्मा ने बताया कि वह वृंदावन में जब तक फायर स्टेशन के लिए जगह नहीं मिलती तब तक वह दमकल की गाड़ी खड़ी करने के लिए तैयार हैं लेकिन इसके लिए भी कोई जगह देने को तैयार नहीं है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.