• Sun. Jun 28th, 2026

मथुरा टैंक चौराहा के समीप सेना की कैंटीन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

ByVijay Singhal

Apr 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर थाना क्षेत्र के कैंट एरिया में टैंक चौराहा स्थित सेना की कैंटीन में बृहस्पतिवार शाम को आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। थाना पुलिस व फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सदर थाना इंस्पेक्टर छोटे लाल ने बताया कि आग भीषण थी। अग्निशमन की आठ गाड़ियों ने रात नौ बजे आग पर काबू पाया है। आग लगने से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। शाॅर्ट सर्किट से कैंटीन में आग लगने की बात सामने आई है। सेना के कर्मियों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया था। मगर, आग ने विकराल रूप ले लिया था। सेना के अधिकारियों द्वारा ही सदर थाना पुलिस के साथ फायर कर्मियों को सूचना दी थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.