• Sun. Jun 28th, 2026

ब्यूटी पार्लर संचालिका से घर में घुसकर छेड़छाड़, दो पर मुकदमा

ByVijay Singhal

Apr 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में रहने वाली एक ब्यूटी पार्लर संचालिका से घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दो नामजद युवकों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता के अनुसार वह हाईवे थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहती है। खुद ब्यूटी पार्लर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती है। वीरेंद्र नाम का व्यक्ति काफी दिनों से परेशान कर रहा था। कई बार उसका विरोध किया। बुधवार सुबह 10 बजे करीब वह साथी गौरव के साथ घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर कपड़े फाड़ दिए। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। शोरशराबे पर मोहल्ले के लोग आ गए। उनको देख दोनों आरोपी भाग गए। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.