• Sun. Jun 28th, 2026

पांचवीं पास गैंग का कारनामा: ट्रेनों में सफर और फिर ऐसे उड़ाते थे यात्रियों का सामान, चार गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Apr 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पांचवीं पास गैंग ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। आरपीएफ और जीआरपी ने गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। ट्रेन में ताबड़तोड़ चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चोर गैंग को जीआरपी और आरपीएफ टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गैंग के सदस्यों ने पुलिस पूछताछ में 80 से ज्यादा वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। गिरोह के सदस्य बनकर दिल्ली से ट्रेन में सवार होते थे। स्लीपर क्लास का टिकट लेकर ट्रेन के अलग-अलग कोच में सफर करते थे। शिकार की तलाश में ट्रेन के जनरल कोच से लेकर एसी कोच तक रेकी करते थे। जिस भी कोच में यात्री अपने सामान के प्रति लापरवाही दिखाते हुए सोते मिलता था। गिरोह के सदस्य उसका मोबाइल और कीमती सामान चोरी कर लेते थे। टीम ने बुधवार रात ललित ठाकुर निवासी कार मार्केट गोदाम नोएडा, रोहित उर्फ मोगली निवासी चौकी काले खां बस अड्डा दिल्ली, केशव निवासी थाना रूपवास जिला भरतपुर राजस्थान और राज वर्मा निवासी न्यू विकास नगर लोनी रेलवे स्टेशन गाजियाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक के पास बने अंडरपास के नजदीक से गिरफ्तार किया है। बरामद हुए चार मोबाइलों का मुकदमा जंक्शन जीआरपी थाने में दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई जीआरपी विनीत कुमार उपाध्याय, गौरव कुमार वर्मा और एसआई आरपीएफ जीतेंद्र परिहार शामिल रहे। पुलिस पूछताछ में आरोपी ललित ठाकुर ने कबूल किया है कि वह अब तक चोरी की 60 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुका है। दूसरे आरोपी केशव ने चोरी की 21 वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। आरोपी रोहित उर्फ मोगली ने 2 वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। चौथे आरोपी राज वर्मा ने बताया कि वह पहली बार गैंग के साथ आया था। पुलिस पूछताछ ये बात भी सामने आई है कि आरोपी राज वर्मा की ललित से जान पहचान थी। कुछ समय पहले ललित ने राज वर्मा के घर में चोरी की थी। उन दिनों राज वर्मा जोमैटो में डिलीवरी बाॅय का काम करता था। घर में चोरी की जानकारी के बाद राज ने चोर गैंग से हाथ मिला लिया। उनके साथ वारदात को अंजाम देने निकला और पकड़ा गया।
थानाध्यक्ष जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से 11 मोबाइल फोन, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। गिरोह के सदस्य काफी समय से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। स्लीपर की टिकट लेकर ट्रेन में सफर करते थे। मौका मिलते ही यात्री का मोबाइल और सामान चोरी कर लेते थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.