हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में जमीन के विवाद ने रविवार शाम पेट्रोल पंप मालिक और अधिवक्ता दिवाकर शर्मा को रिवाल्वर के बल पर छाता रोड से अगवा करने, घर में बंधक बनाकर मारपीट करने और जबरन दस्तावेज पर हस्ताक्षर व अंगूठा लगवाने के मामले में पुलिस ने पूर्व चेयरमैन बलराज चौधरी समेत 44 लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने पूर्व चेयरमैन समेत सभी आरोपियों के खिलाफ डकैती, दंगा और हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की है। सभी को जेल भेजा गया है।
घटना रविवार शाम करीब पांच बजे की है। छाता रोड स्थित परमार गेस्ट हाउस के पास अधिवक्ता दिवाकर शर्मा को हथियारबंद लोगों ने घेर लिया। पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि आरोपियों ने रिवाल्वर दिखाकर उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाया और पेट्रोल पंप के पीछे मकान में ले जाकर बंधक बना लिया। उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पीड़ित अधिवक्ता दिवाकर शर्मा ने बताया कि मारपीट के दौरान कुछ दस्तावेज पर जबरन अंगूठा और हस्ताक्षर कराए गए। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंचा। काफी प्रयास के बाद जब आरोपियों ने गेट नहीं खोला तो पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी और अधिवक्ता को मुक्त कराया। पुलिस ने मौके से पूर्व चेयरमैन बलराज सिंह, उनके बेटे गोपाल समेत कुल 44 लोगों को हिरासत में लिया था। दिल्ली, फरीदाबाद और नोएडा से बुलाए थे लोग पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपियों समेत कुल 44 लोगों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया और जेल भेजा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
