हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के गांव जरैलिया में घर में घुसकर एक परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे के सरिया से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में महिला समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित डिगम्बर ने आरोप लगाया कि 23 जुलाई की सुबह गांव के छह लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता दिनेश, भाई सोनू, मां राजवती और भाभी अंजली को भी पीट दिया। हमले में डिगम्बर और सोनू के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि राजवती के हाथ में चोट लगी। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि दीपक, सहयंकी, कान्हा, विपिन, पवन तथा एक युवती निवासी जरैलिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
