हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में सदर थाना क्षेत्र में राया से प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे स्कूटी सवार बाप-बेटा को गोरक्षक दल के सदस्यों ने पकड़ लिया। उन्होंने मांस समेत दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बाप-बेटा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मांस को जांच के लिए भेजा है। कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद ने बताया कि रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गायत्री नगर निवासी हरिओम गुर्जर और रामदयाल गुर्जर ने शहर कोतवाली के मनोहरपुरा निवासी आसिफ और उसके पिता शाकिर को स्कूटी से प्रतिबंधित मांस ले जाते हुए पकड़ा। आरोपियों से बरामद मांस 20 से 30 किलो है। बरामद मांस किस पशु का है, इसकी जानकारी के लिए सैंपल जांच के लिए लैब भेजा है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह राया से मांस लेकर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
