हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। अग्रसेन चौक के पास बिना बारिश नाले और सीवर उफनने से दूषित पानी सड़क पर भर गया। इससे जहां राहगीरों को परेशानी हुई, वहीं दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हुआ। बारिश के मौसम में शहर के जलभराव की समस्या के निदान के लिए नगर निगम के नालों और सीवर की सफाई के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। डीग गेट से अग्रसेन चौक की ओर जाने वाले नाले का दूषित पानी रविवार सुबह सड़क पर आ गया। वहीं सीवर भी उफनने लगा। इससे दूषित पानी सड़क पर भर बहने लगा। इससे जहां शोरूम और दुकानदारों के सामने दूषित पानी भर जाने से ग्राहक दुकानों पर नहीं पहुंच पाए। दुकानदार आशीष बंसल एवं सुरेश ने बताया कि दुकानों और शोरूम के आगे आए दिन नाला और सीवर के मेनहोल जगह-जगह से उफनते रहते हैं। इससे व्यापार पर भी बड़ा प्रभाव पड़ता है। ग्राहक दूषित पानी के कारण दुकान और शोरूम नहीं आ पाते हैं। नगर निगम के महाप्रबंधक जलकल मोहम्मद अनवर ख्वाजा ने बताया कि नगर निगम द्वारा सीवर की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए टीमें लगाई गई हैं। यदि सीवर और नाले में कचरा आ जाने से ओवर फ्लो की स्थिति बनी है तो टीम को भेजकर सफाई कार्य कराया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
