• Sun. May 10th, 2026

शौर्य चक्र से सम्मानित कैप्टन राकेश के पिता का दर्द, डीएम को देंगे ज्ञापन; इच्छा मृत्यु की मांग

ByVijay Singhal

Sep 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में शौर्य चक्र से सम्मानित कैप्टन राकेश के
पिता पूर्व कैप्टन हरिहर शर्मा डीएम को ज्ञापन सौंपकर इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे। उनका आरोप है कि विभागीय अधिकारी फसल बीमा योजना के आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ा ये मामला करीब दो साल पुराना है। कैप्टन हरिहर शर्मा ने प्रकरण में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। कैप्टन शर्मा ने बताया कि उनकी शिकायत पर सीएम कार्यालय ने डीएम को जांच के निर्देश दिए थे। इस पर जिला कृषि अधिकारी से मामले की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में बीमा क्लेम की रकम चार लोगों के खातों में हस्तातंरित होने की बात उजागर हुई थी। जांच रिपोर्ट में सभी दोषी पाए गए थे। इसके बाद भी दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने दोबारा मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की। इस पर अपर मुख्य सचिव कृषि ने खसरा नंबर 287 की फसल क्षति का बीमा क्लेम करने वाले तथाकथित कृषकों से वसूली के निर्देश दिए। आरोप है कि 11 महीने बीतने पर भी शासनादेश का अनुपालन नहीं किया गया है। ऐसे में परेशान होकर वह डीएम को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.