• Fri. Jul 3rd, 2026

गोवर्धन उपमंडी समिति में किसानों का हंगामा

ByVijay Singhal

Apr 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उपमंडी समिति गोवर्धन में गेहूं बेचने पहुंचे किसानों ने सोमवार को हंगामा कर दिया। गेहूं का उचित रेट न मिल पाने से नाराज किसानों ने मंडी के बाहर जाम लगा दिया। अधिकारियों के समझाने पर किसान बमुश्किल शांत हुए। डीग रोड स्थित उपमंडी समिति के सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद का उचित रेट न मिलने से किसानों में आक्रोश फैल गया। नाराज किसानों ने हंगामा करते हुए मंडी के बाहर जाम लगा दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। बताया जा रहा है कि सोमवार को किसान गेहूं बेचने के लिए मंडी क्रय केंद्र पर पहुंचे थे। गेहूं के रेट को लेकर उनकी कर्मचारियों से बहस हो गई। इस बात पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसान उपमंडी से डीग रोड पर आ गए। रोड पर जाम लगाकर वाहनों को रोकने लगे। किसान हरिश्चंद्र ने बताया कि किसानों को क्रय केंद्र पर फसल का उचित रेट नहीं दिया जा रहा है। वहीं आरएमओ संतोष यादव ने बताया कि गेंहू बेचने आए किसानों का आढ़तियों से कीमत को लेकर विवाद हो गया था। इसे लेकर किसानों में नाराजगी थी। मौके पर पहुंचकर किसानों से बात की गई। किसानों का रजिस्ट्रेशन करवाया गया। सभी किसानों का गेहूं 2275 की निर्धारित दर से खरीदा जाएगा। अब तक क्रय केंद्रों पर हो चुकी है साढ़े पांच हजार मीट्रिक टन खरीद हुई। आरएमओ संतोष यादव ने बताया कि 89 क्रय केंद्रों पर अब तक करीब साढ़े पांच हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। खरीद अभी जारी है। क्रय केंद्रों पर पंजीकरण के आधार पर प्राथमिकता के साथ गेहूं की खरीद की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.