• Fri. Jul 3rd, 2026

ट्रेन में सफर के दौरान युवक लापता

ByVijay Singhal

Apr 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ईद के त्योहार पर दोस्तों के साथ घर जा रहा युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। युवक के दोस्तों ने जंक्शन के जीआरपी थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। शिकायत लेकर पहुंचे प्रदीप ने बताया कि वहअ पने दोस्त अयूब और रविंद्र के साथ पुणे में नौकरी करता है। ईद मनाने के लिए वह दोस्त अयूब के साथ घर जा रहे थे। तीनों पुणे से गोवा एक्सप्रेस के जनरल कोच में दिल्ली जाने के लिए सवार हुए थे। ट्रेन रात करीब तीन से चार बजे के बीच मथुरा जंक्शन पर पहुंची थी। दोस्त बुलंदशहर के अट्टा गांव निवासी रविंद्र पानी पीने के लिए ट्रेन से उतरकर प्लेटफार्म चला गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। ट्रेन आगे बढ़ गई लेकिन दोस्त का सुराग नहीं लग पाया है। शिकायत सामने आने के बाद जीआरपी टीम ने मामले की जांच शुरु कर दी है। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि युवकों से मिली जानकारी के आधार पर सीसीटीवी फुटेज चेक करवाए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.