हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने सोमवार को बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज, मांट और जैंत क्षेत्र के गांवों में क्रिटिकल मतदेय स्थलों की व्यवस्थाएं देखीं। इसके साथ ही कॉलेज में मतदाता जागरूकता के तहत आयोजित नुक्कड़ नाटकों, मतदाता जागरूकता गीत, मतदाता जागरूकता नृत्य को भी देखा।

मंडलायुक्त ने न्याय पंचायत जैंत, तहसील गोवर्धन के गांव धौरेरा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्थापित क्रिटिकल मतदेय स्थल संख्या-238 एवं 240 का निरीक्षण किया। इस स्कूल में छात्रों की उपस्थिति जांची और प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाएं। जनपद में 720 क्रिटिकल व 43 वल्नरेबल मतदेय स्थल हैं। इसके बाद मंडलायुक्त ने बीएसए इंजीनियरिंग काॅलेज में स्थापित क्रिटिकल मतदेय स्थल संख्या-167 से 174 का निरीक्षण किया।
काॅलेज में स्वीप के तहत आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अपने मत का प्रयोग जरूर करें। एक अच्छा नेता व सरकार चुनने में अपना अहम योगदान दें। उन्होंने नए वोटरों को मतदान के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इसी क्रम में नगर निगम की कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर मंडलायुक्त ने पुलिस लाइन के सामने से रवाना किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार के सामने स्वीप के अन्तर्गत सेल्फी प्वाइंट, मतदाता जागरुकता पेन्टिंग, रंगोली आदि का अवलोकन किया।
मथुरा। मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने होर्डिंग्स, पंफलेट आदि के माध्यम से किये जा रहे प्रचार प्रसार पर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाए रखें। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगानंद पांडेय ने बताया कि जनपद में 1103 मतदान केंद्रों में 2128 बूथ हैं। कुल 19,29,549 वोटर हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 20 अप्रैल तक पोस्टल बैलेट की कार्रवाई कर ली जाएगी। जनपद में सी-विजिल एप पर 71 शिकायतें प्राप्त हुईं हैं। जिनका तत्काल निस्तारण कर दिया गया है। चुनाव के लिए विभिन्न प्रकार की अनुमतियों के लिए सुविधा एप संचालित हैं। प्रथम आवत प्रथम पावत आधार पर अनुमतियां प्रदान की जा रही हैं। गाड़ियों-ईरिक्शा आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार के लिए 33 अनुमतियां प्राप्त हुई हैं।

मंडलायुक्त ने सख्त निर्देश दिये कि तकनीकी आधार पर पुनर्मतदान की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी का प्रशिक्षण गुणवत्तायुक्त कराया जाए। मंडी समिति के सीसीटीवी को चेक किया जाएं। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी कैमरों में स्टोरेज करने की क्षमता कितनी है। कंट्रोल रूम को 24 घंटे संचालित रखा जाए। अधिकारियों की रोस्टर अनुसार ड्यूटी लगाई जाए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
