• Sun. Jul 5th, 2026

कोसीकलां के गांव में अलाव से झोपड़ी में आग लगने से जिंदा किसान की जंलने से मौत

ByVijay Singhal

Jan 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां थाना क्षेत्र के पूठरी गांव में बीती रात झोपड़ी में आग लगने से किसान जिंदा जल गया। जानकारी हुई तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। अलाव से आग लगने की बात निकलकर सामने आ रही है। घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के पूठरी गांव की है। गांव निवासी नन्हे (85) खेत पर झोपड़ी डालकर रहता था। खेत में गेहूं की फसल खड़ी है। छुट्टा पशुओं से नुकसान से बचाने के लिए वह खेत पर सोता था। बीती देर रात वह रोज की तरह झोपड़ी के अंदर एक तसला में आग जलाकर रखे था। देर रात तसला की आग से झोपड़ी में आग पकड़ ली। नन्हे गहरी नींद में था इसलिए उसे आभास नहीं हुआ। कुछ ही देर में आग ने चारपाई को चपेट में ले लिया। तब तक निकलने का रास्ता बंद हो चुका था। आग में नन्हे जिंदा जल गया। सुबह गांव के लोग उधर से गुजरे तो झोपड़ी में आग लगी देखी। चीख पुकार करने पर गांव के लोग व परिजन आ गए। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। नन्हे की मौत हो चुकी थी। इससे घर वाले दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। अलाव से ही झोपड़ी में आग लगने का कारण सामने आ रहा है। जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.