हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पुलिस ने मंगलवार को देवरहा बाबा घाट के समीप डकैती की साजिश रचते अंतराराष्ट्रीय गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3 तमंचे, 9 कारतूस, चाकू, टॉर्च, दो लोहे की रॉड बरामद हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार डकैतों पर केस दर्ज जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि मंगलवार गश्त के दौरान देवरहा बाबा घाट के समीप 7 लोगों संदिग्ध दिखे। घेराबंदी कर इन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि ये सभी डकैती की साजिश रच रहे थे। इनकी पहचान नेपाल के पारसा जिला पुखरईया सवैठा निवासी श्यामबाबू राय, परवानीपुर थाना क्षेत्र के गांव जिददपुर टेढ़ा निवासी विजयनंदराज, नेपाल के पारसा जिले के पुखरिया थाना के गांव माधोपुर निवासी देवनाथ राय व बिहार के बेतिया जिले के ओहरार गांव निवासी दिनेश कुमार, ब्रजेश कुमार, मनोज कुमार, रमेश राऊत को गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बदमाशों ने बताया कि वह मोहिनीनगर के एक घर में डकैती डालने की साजिश रच रहे थे। सभी बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
