• Sun. Jul 5th, 2026

व्रन्दावन में राधावल्लभ मंदिर का खिचड़ी उत्सव; यहां आराध्य हर रोज देते हैं अलग रूप में दर्शन

ByVijay Singhal

Jan 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में राधावल्लभ मंदिर में चल रहे खिचड़ी उत्सव में हर दिन नए रूप में भक्तों को दर्शन देकर ठाकुर राधावल्लभलाल आल्हादित कर रहे हैं। सुबह मंगला आरती में जब मंदिर के पट खुलते हैं, तो इससे पहले दर्शन को पहुंचे भक्तों में आज के दर्शन का उत्सुकता बनी रहती है। भक्तों में चर्चा रहती है आज किस रूप में दर्शन देकर आराध्य राधावल्लभलाल भक्तों को निहाल करेंगे। मंगलवार की सुबह जैसे ही मंदिर के पट खुले ताे ठाकुर राधावल्लभलाल गोपी के रूप में फूलों की होली खेलते नजर आए। आराध्य की एक झलक पाने को श्रद्धालुओं में होड़ मच गयी। श्रीहित हरिवंश महाप्रभु द्वारा सेवित ठा. राधाबल्लभ लाल जू के आंगन में मंगलवार सुबह खिचड़ी महोत्सव के दर्शन को भक्तों का हुजूम जुटा था। परंपरा के अनुसार सुबह ठाकुरजी के जागने से पहले सेवायतों ने समाज गायन में जगार स्तुति की। आराध्य को सर्द मौसम में राहत देने को पंचमेवा से युक्त खिचड़ी परोसी गई। मंगला आरती से पहले खिचड़ी का प्रसाद अर्पित करने के बाद सेवायतों ने आराध्य की मंगला आरती उतारी। मंदिर में खिचड़ी महोत्सव के दर्शनों को भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। गोपाी रूप में श्वेत साड़ी पहने ठाकुर राधावल्लभलाल के सामने रखी फूलों की डलिया से जब हाेली की शुरुआत हुई तो मंदिर में उल्लास छा गया। राधावल्लभलाल के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.