हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फार्मर रजिस्ट्री में किसान पंजीकरण कराने के लिए जनसेवा केंद्र से लेकर आधार कार्ड सेंटर तक के चक्कर लगा रहे हैं। बुधवार दोपहर प्रधान डाकघर में आधार कार्ड सेंटर पर किसान आधार कार्ड में नाम सही कराने आए थे। उन्होंने बताया कि खेत में खतौनी में नाम अलग है, इसके कारण उनका आवेदन नहीं हो पा रहा है। कई बुजुर्ग लोगों की अंगुलियों के निशान नहीं मिलान होने से वह नाम को सही कराने को दौड़ रहे हैं। डाकघर में आधार कार्ड सेंटर संचालक ने बताया कि आधार व खतौनी में दर्ज नाम में भिन्नता होने से लोग प्रतिदिन आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण कराने किसान जा रहे हैं, लेकिन नाम में बदलाव के कारण वह आवेदन पूर्ण नहीं हो रहा है। लक्ष्मीनगर से आए किसान श्याम कुमार ने बताया कि उनके आधार में श्याम नाम लिखा है और खतौनी में श्याम सिंह लिखा है, इसके चलते फार्मर रजिस्ट्री में आवेदन नहीं हो पा रहा है। इस कारण पीएम किसान सम्मान निधि भी रुक जाएगी। आधार में नाम बच्चू है और खेत के दस्तावेज में बच्चू सिंह है। नाम मिलान नहीं होने से फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। इसके लिए वह आधार सेंटर पर सही कराने को चक्कर लगा रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
