• Mon. Jun 29th, 2026

गोवर्धन में गाड़ी की टक्कर से किसान की मौत

ByVijay Singhal

May 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव पलसों में घर से खेत पर जा रहे किसान को गाड़ी ने टक्कर मार दी। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। चालक गाड़ी को भगा ले गया। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। सुबह करीब 5 बजे परशुराम घर से अपने खेत पर जा रहा था। गांव से चंद कदम दूर पहुंचा तभी बरसाना की तरफ से तेज गति से आ रही गाड़ी ने परशुराम को रौंद दिया। चालक दुर्घटना के बाद गाड़ी को भगा ले गया। अन्य किसानों ने दुर्घटना की सूचना गांव में आकर दी। ग्रामीण घटना स्थल पर जमा हो गए और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.